[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 24.50 रुपए सस्ता:अब 1751 रुपए में मिलेगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 24.50 रुपए सस्ता:अब 1751 रुपए में मिलेगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

जयपुर में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 24.50 रुपए सस्ता:अब 1751 रुपए में मिलेगा, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

जयपुर : तेल गैस कंपनियों की ओर से जयपुर के कॉमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। कंपनियों की ओर से शनिवार रात कॉमर्शियल गैस के सिलेंडर पर 24.50 रुपए की कटौती की गई है। इस वर्ष राज्य में सिलेंडर की कीमतों में तीसरी बार कटौती की गई है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि एलपीजी की ओर से जारी रेट लिस्ट में शनिवार देर रात राजस्थान में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 24.50 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के 1775.50 रुपए की जगह 1751 रुपए में मिलेगा।

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं कंपनियों ने घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वर्तमान में बाजार में घरेलू उपयोग का सिलेंडर 856.50 रुपए में ही मिलेगा। राज्य में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फिलहाल 550 रुपए की कीमत पर सिलेंडर दिया जा रहा है। जो कि 300 रुपए से अधिक सस्ता है। बता दें कि राजस्थान में तीनों तेल गैस कंपनियों के दो करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22