[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘हम हैं देश के रक्षक’ ग्रुप ने जरूरतमंद बेटी की शादी में की आर्थिक मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

‘हम हैं देश के रक्षक’ ग्रुप ने जरूरतमंद बेटी की शादी में की आर्थिक मदद

'हम हैं देश के रक्षक' ग्रुप ने जरूरतमंद बेटी की शादी में की आर्थिक मदद

पचेरी : ‘हम हैं देश के रक्षक’ ग्रुप ने एक बार फिर अपने सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। पचेरी कलां क्षेत्र के सांतौर गांव में गरीब परिवार की बेटी मनीषा पुत्री छोटेलाल को 11हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी। इस नेक पहल से न केवल परिवार का बोझ हल्का हुआ, बल्कि बेटी के नए जीवन की शुरुआत भी हर्षोल्लास के साथ हो सकी।

ग्रुप के सदस्य प्रमोद यादव पांथरोली ने बताया कि यह सहायता जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह को सुचारू रूप से संपन्न करते है। इस पहल से न सिर्फ परिवार को आर्थिक संबल मिला, बल्कि समाज में एकता और सहयोग की मिसाल भी कायम हुई।’हम हैं देश के रक्षक’ ग्रुप लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और इस तरह के प्रयासों से समाज के कमजोर वर्गों को सहारा दे रहा है। इस कार्य की स्थानीय समुदाय में खूब सराहना हो रही है। ऐसे प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं।

मजदूर व असहाय लोगों की सहायता के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। जानकारी के अनुसार हम है देश के रक्षक ग्रूप में सीआरपीएफ के जवान, डॉक्टर, सिविल कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों का एक समूह है। जिसको संचालित राजेश कमांडो करते हैं। ग्रूप देश भर के गांव या शहर में गरीब तबके के लोगों की आर्थिक सहायता और खाद्य सामग्री के साथ उनकी मूलभूत आवश्यकताएं पूर्ति करता है। इसी मुहिम के तहत इस ग्रुप ने सांतौर गांव के एक गरीब परिवार की सहायता की है।

इस मौके पर मुरारीलाल चुड़ीना, समाजसेवी प्रमोद यादव, सुखवीर सिंह, हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष, पुनित बडग़ुर्जर, विरेन्द्र फतेहपुरा, रोहित चांवरिया, मोहित बागड़ी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin