रोडवेज कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:80 से अधिक कर्मियों की बीपी-शुगर की हुई जांच, लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के बताए उपाय
रोडवेज कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:80 से अधिक कर्मियों की बीपी-शुगर की हुई जांच, लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के बताए उपाय
सरदारशहर : सरदारशहर में अर्जुन क्लब ने रोडवेज बस डिपो में स्वास्थ्य शिविर का आज आयोजन किया। यह शिविर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनोज शर्मा और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश स्वामी के निर्देश पर लगाया गया। शिविर में 80 से अधिक रोडवेज कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। बीपी और शुगर से पीड़ित मरीजों को तुरंत दवाएं वितरित की गईं। गर्मी के मौसम को देखते हुए कर्मचारियों को लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें यह जानकारी अपने साथी कर्मचारियों और यात्रियों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय सिंह शेखावत मौजूद रहे।
स्वास्थ्य टीम में एएनएम विमला शर्मा, सीएचओ गुरविंदर कौर, पीएचएम बसंत व्यास और लैब टेक्नीशियन सुरेंद्र कुमार, आसिफ मोहम्मद, विनोद, प्रवीण और गिरधारी लाल शामिल थे। रोडवेज बस डिपो के मुख्य प्रबंधक विक्रम सिंह सोलंकी और ओम प्रकाश सैनी ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043357


