बोलेरो गाड़ी चोरी, गुढ़ा थाने में मामला दर्ज:पुलिस कर रही है जांच, CCTV खंगाल रही है पुलिस
बोलेरो गाड़ी चोरी, गुढ़ा थाने में मामला दर्ज:पुलिस कर रही है जांच, CCTV खंगाल रही है पुलिस
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ा थाना क्षेत्र के नंगली गुजरान में एक बोलेरो गाड़ी चोरी की घटना सामने आई है, पीड़ित सत्यवीर पुत्र सहीराम निवासी नंगली गुजरान ने गुढ़ा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सत्यवीर रोजाना की तरह अपने काम से लौटकर देर शाम को घर पहुंचा और बोलेरो गाड़ी को अपने घर के बाहर खड़ा किया। रात में जब परिवार के सदस्य सो रहे थे, तभी चोरों ने घर के बाहर से गाड़ी चोरी कर ली। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो गाड़ी वहां नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब गाड़ी का कोई सुराग नहीं लगा तो सत्यवीर ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
गुढ़ा थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बोलेरो गाड़ी की चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी ठोलिया ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस चोरी से जुड़ी कोई जानकारी मिले या किसी ने संदिग्ध गतिविधियां देखी हों, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जा सके और चोरी गई बोलेरो को बरामद किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042208


