[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा अध्यक्ष बोले-संस्कारों से जुड़ेंगे बच्चे तो रुकेंगी आत्महत्याएं:अंग्रेजों के प्रयास के बाद भी अडिग है सनातन संस्कृति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विधानसभा अध्यक्ष बोले-संस्कारों से जुड़ेंगे बच्चे तो रुकेंगी आत्महत्याएं:अंग्रेजों के प्रयास के बाद भी अडिग है सनातन संस्कृति

विधानसभा अध्यक्ष बोले-संस्कारों से जुड़ेंगे बच्चे तो रुकेंगी आत्महत्याएं:अंग्रेजों के प्रयास के बाद भी अडिग है सनातन संस्कृति

सीकर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को सीकर के लक्ष्मणगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए संस्कारों को बढ़ावा देना आज समय की मांग है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि अंग्रेजों ने भारतीय सनातन संस्कृति को मिटाने के लिए अनेक प्रयास किए, लेकिन हमारी संस्कृति अडिग रही। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे परिवार, समाज और देश में सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। देवनानी ने वर्तमान राष्ट्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह नेतृत्व भी संस्कृति संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और सभी को उनके साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने समाज में बढ़ती विकृतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं का समाधान सनातन संस्कृति और संस्कारों को अपनाने में निहित है। उन्होंने कोटा में छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही आत्महत्याओं पर दुख जताते हुए कहा कि परिवारों को बच्चों के साथ बैठकर सनातन संस्कृति और संस्कारों पर चर्चा करनी चाहिए, जो इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने में सहायक हो सकती है।

कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलपति अनिल राय, हरिराम रणवां, महेश शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। देवनानी ने अपने संबोधन में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सनातन संस्कृति के बने रहने पर ही हमारा अस्तित्व कायम रह सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin