लायन्स क्लब का इक्कीसवां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित:154 रोगियों की नेत्र जांच कर 57 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया
लायन्स क्लब का इक्कीसवां नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित:154 रोगियों की नेत्र जांच कर 57 को ऑपरेशन के लिए चयनित किया
सुजानगढ़ : लायन्स क्लब सुजानगढ़ एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को इक्कीसवें नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन माहेश्वरी सेवा सदन में किया गया। क्लब सचिव लॉयन प्रशान्त पारीक ने बताया कि छापर नगरपालिका के ईओ भवानीशंकर व्यास, विकास सैनी, डॉ. कन्हैयालाल मारोठिया, उपसभापति अमित मारोठिया, क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया, लॉयन देवेंद्र बेदी, लॉयन पवन मौसूण एवं शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉ. दिव्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। मेडिकल टीम ने 154 रोगियों का परीक्षण कर 57 रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन किया।
क्लब अध्यक्ष लॉयन एमजेएफ लॉयन कमल तापड़िया ने शिविर के सफल आयोजन के लिए भामाशाह सीताराम पवन कुमार मौसूण, लायंस क्लब के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया। शिविर में लायंस क्लब द्वारा रोगियों को मुफ्त दवाइयां एवम चश्मे दिए गए।
लायंस क्लब के एडवोकेट रजनीकांत सोनी, देवकृष्ण मालपानी, सहदेव सोनी, सीए रोहित शर्मा, कैलाश तंवर, मुरली राठी, देवेंद्र बेदी, एडवोकेट कैलाश खंडेलवाल, रूपेश शर्मा, विनय मटोलिया, हरनारायण शारदा एवम सहयोगी जावेद, मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, मालाराम प्रजापत, गिरधारी प्रजापत, जयप्रकाश जांगिड़ ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044820

