पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को मान नगर स्थित सांसद बृजेंद्र सिंह ओला के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना ने कहा कि पंडित नेहरू की दूरदर्शिता, समर्पण और नीतियों के कारण भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में सफलता मिली। आजादी के समय देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति अत्यंत दयनीय थी, लेकिन नेहरू के नेतृत्व में देश ने नई दिशा पाई।
बुडाना ने कहा कि पंडित नेहरू ने कृषि, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में मजबूत नींव रखी। भाखड़ा नांगल डैम, इसरो, यूजीसी और अनेक औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना कर उन्होंने भारत को विकास की राह पर अग्रसर किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत को एक सशक्त पहचान दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन तैयब अली, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली, राकेश झाझड़िया, सेवादल जिला अध्यक्ष हारून लालपुर, तौफीक सैयद, जुबेर सैयद, सलीम चौहान, इलियास चेजारा, गफूर चेजारा, जुल्फिकार चौहान, जुबेर चौहान, बजरंग लाल शर्मा, पूर्व सरपंच रोहिताश भड़िया, विद्याधर ज्यानी, मुकेश ज्यानी, राजेंद्र महला, भागचंद कुलहरी, नत्थू सिंह, खलील चेजारा, फ़य्यूम कुरेशी समेत अनेक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सभा का समापन देशहित में पंडित नेहरू के विचारों को आत्मसात करने और उन्हें आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।