डाॅ. दयाशंकर जागिड बने शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संरक्षक
डाॅ. दयाशंकर जागिड बने शब्दाक्षर के राष्ट्रीय संरक्षक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : हाल ही में आयोजित शेखावाटी स्तरीय सिंदूर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह में डाॅ. दयाशंकर जागिड को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक, साहित्यिक एवं सेवाभावी भूमिका को देखते हुए शब्दाक्षर संस्था का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया। यह घोषणा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने की।
डाॅ. जागिड पूर्व में डेढ़ वर्ष तक संस्था के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे चिकित्सा सेवा और जनहित कार्यों में वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने 200 से अधिक नेत्र चिकित्सा शिविरों में 32,000 से अधिक ऑपरेशन करवाए, 130 से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए और अनेक सामाजिक-धार्मिक आयोजनों का सफल नेतृत्व किया।
उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए 5-7 सितंबर को झुंझुनूं के बंधे के बालाजी मंदिर में शब्दाक्षर का राष्ट्रीय साहित्योत्सव आयोजित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043297


