मुक्तिधाम में अमावस्या पर हुआ श्रमदान
मुक्तिधाम में अमावस्या पर हुआ श्रमदान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : हर अमावस्या की तरह इस बार भी नवलगढ़ कस्बे के झाझड़ रोड स्थित मुक्तिधाम में श्रमदान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों और युवाओं ने भाग लिया और सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
श्रमदान के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई की गई, पेड़-पौधों की देखरेख करते हुए उन्हें खाद दिया गया तथा कटाई-छंटाई का कार्य भी किया गया। इसके अतिरिक्त श्मशान भूमि में शवदाह के लिए उपयोग में आने वाली लकड़ियों को भी काटकर व्यवस्थित किया गया।
इस पुनीत कार्य में रावता की ढाणी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, वार्ड पार्षद सुरेंद्र सैनी, पूर्व नगर पालिका पार्षद नवरंग लाल सैनी, गजानन सैनी, गिरधारी लाल सैनी, विनोद सैनी, नागेश सैनी, नरेश सैनी, प्रताप सैनी, मदन सैनी, लालचंद सैनी, सुल्तान सैनी, सुभाष सैनी, महेश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, बाबूलाल मिस्त्री, हरीलाल सैनी, हरि प्रसाद सैनी, रतनलाल सैनी, बुगाल सैनी, दिनेश सैनी, प्रमोद सैनी, महावीर सैनी, बाबूलाल सैनी, विनोद मिस्री, गोकल सैनी, हरिप्रसाद सिंगोदिया सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी सेवाएं दीं।
सभी सहभागियों ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस प्रकार के सेवाभाव से प्रेरित होकर समाजहित में लगातार योगदान देने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043300


