राजकीय अस्पताल के मरीजों को मिलेगी राहत:दो भामाशाहों ने किए दो एसी भेंट, स्टाफ ने जताया आभार
राजकीय अस्पताल के मरीजों को मिलेगी राहत:दो भामाशाहों ने किए दो एसी भेंट, स्टाफ ने जताया आभार
पाटन : पाटन के मूलचंद दीवान राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में दो भामाशाहों ने दो एयर कंडीशनर भेंट किए। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अमित यादव ने इस बारे में जानकारी दी। अस्पताल में लंबे समय से एयर कंडीशनर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके लिए भामाशाहों से संपर्क किया गया। मुंबई प्रवासी और कस्बे के मूल निवासी चितरंजन लाल शर्मा ने एक एयर कंडीशनर भेंट किया। दूसरा एयर कंडीशनर इसी अस्पताल से सेवानिवृत्त हुए नर्सिंग अधिकारी संजीव कुमार सैनी ने प्रदान किया।

इसके अलावा, धांधेला निवासी महेश सैनी ने भी अस्पताल को एक काउंटर, एक ऑफिस चेयर, दो कुर्सियां, दो स्टूल और एक पंखा भेंट किया। इन सुविधाओं से अस्पताल में आने वाले मरीजों और स्टाफ को बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045100


