श्लोक अहिल्याबाई होलकर जन्म जयंती पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया
श्लोक अहिल्याबाई होलकर जन्म जयंती पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंति के उपलक्ष में चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में जिला संगोष्ठि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओ को वर्चुअली संबोधित करते हुऐ कहा कि जिस देश में सीता पार्वती सावित्री अनुसुईया जैसी महिलाऐं हो जिन्होने उस काल खण्ड को ना केवल प्रभावित किया बल्कि वह आज भी लोगो के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होने कहा कि जिस देश में नारीयों की पुजा की जाती है। जहां नारी को नारायणी माना जाता है। उस संस्कृति के अंग होकर हम सब को गर्व की अनुभूति होती है। उन्होने पूण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर को विराट व्यक्त्तिव बताते हुऐ कहा कि देश की वर्तमान सरकार उनके लोककल्याण की नितियों से प्रेरणा लेकर आज देशवासियों के लिए लोककल्याणकारी कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हम उस संस्कृति के अंग है जहां के इतिहास में ऐसे व्यक्त्तिव सदैव प्रेरणा देने वाले है। इसी क्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम् सारस्वत, एवं वासुदेव चावला ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में बोलते हुऐ महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री शिखा बैद ने कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं का योगदान सदैव रहा है महिलाओं ने जहां प्राचीनकाल में वेदो की रचना में अपना योगदान दिया वही मध्यकाल में महारानी झांसी, दुर्गावती, और अहिल्याबाई होलकर के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहा है। उन्होने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जन्म जयंति हम मना रहे है।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, भारती मुदगल, निकिता गुर्जर, योगिता प्रजापत, संतोष पड़िहार, संजना माहिच, रचना कोठारी,सुनिता प्रजापत, शोभा चौधरी, इन्द्रा सैनी, प्रकाश कंवर, सुनिता शर्मा मुलचन्द जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।