[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानसिक रूप से परेशान युवक दो दिन में तीन मोबाइल टावरों पर चढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानसिक रूप से परेशान युवक दो दिन में तीन मोबाइल टावरों पर चढ़ा

मानसिक रूप से परेशान युवक दो दिन में तीन मोबाइल टावरों पर चढ़ा

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ा, उदयपुरवाटी और नवलगढ़ थाना इलाके के तीन अलग अलग टावरों पर मानसिक रूप से पीड़ित एक युवक चढ़ गया। जानकारी के अनुसार नीमकाथाना क्षेत्र का विजय सिंह अपने गांव के किसी परिचित के साथ मजदूरी करने कारी गांव आया हुआ था।

विजय सिंह काफी समय से मानसिक रूप से पीड़ित है। जिसका डॉक्टरों से इलाज भी चल रहा है। समय पर दवा नहीं लेने के कारण उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। शनिवार को वह नवलगढ़ इलाके में एक टावर पर चढ़ गया था। जिसकी सूचना उसके परिजनों को ग्रामीणों ने दी।

परिजनों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे टावर से नीचे उतारा। रविवार दोपहर चंवरा के टावर पर चढ़ गया। परिजनों ने बताया कि वहां से भी विजय सिंह को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतार लिया। लेकिन शाम को गुढ़ागौड़जी के रोडवेड बस स्टैंड के पास मदीना मस्जिद के बाहर मोबाइल के टावर पर फिर चढ़ गया और बवाल मचाने लगा। मौके पर पहुंची गुढ़ागौड़जी पुलिस ने काफी समझाइश की। काफी भीड़ भी जमा हो गई।

टावर पर चढ़े हुए युवक ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने की बात कही है। गुढ़ा थाने के एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि भीड़ को मौके से हटाया गया है। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस व पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टॉवर ने नीचे उतारा।

परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से पीड़ित है। दो टावरों पर पहले भी चढ़ चुका है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin