[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अहिल्या बाई ने कुशल प्रशासन, न्याय और लोककल्याण के लिए अपनी पहचान बनाई – अनुराग जांगिड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अहिल्या बाई ने कुशल प्रशासन, न्याय और लोककल्याण के लिए अपनी पहचान बनाई – अनुराग जांगिड़

अहिल्या बाई ने कुशल प्रशासन, न्याय और लोककल्याण के लिए अपनी पहचान बनाई - अनुराग जांगिड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा ज़िलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रदेश प्रतिनिधि अनुराग जांगिड़ मुख्य वक्ता रहे ।जांगिड़ ने कहा कि अहिल्या बाई होलकर एक महान मराठा शासिका थीं। उन्होंने होलकर राजवंश की बागडोर संभाली और अपनी कुशल नीतियों और लोककल्याणकारी कार्यों के लिए जानी जाती हैं।उन्होंने कुशल प्रशासन, न्याय और लोककल्याण के लिए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अनेक मंदिरों का निर्माण कराया, धर्मशालाएँ बनवाईं, और शिक्षा को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम के जिला संयोजक विष्णु रन्थला ने कहा कि अहिल्याबाई की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और परोपकार ने उन्हें एक महान शासिका के रूप में प्रतिष्ठित किया। उनके शासनकाल में होलकर राज्य सुराज, सुशासन, सुव्यवस्था, संपन्नता और विकास का पर्याय बन गया। इनके अलावा अन्य मंचस्थ अतिथियों में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण थे। जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम को मंडल स्तर पर संगोष्ठी के रूप में आयोजित किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक, मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि होंगे ।युवा मोर्चा को कार्यक्रम के प्रचार प्रसार की ज़िम्मेदारी सौंपी जो टोली बनाकर सभी समाजों को इसके बारे में जानकारी देंगे ।

इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री संजय मोरवाल, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चन्द्र प्रकाश शुक्ला, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, कपिल सोनी, चिरंजीलाल चौमाल, जय प्रकाश चौधरी, सुमेर कड़वासरा, अरुणा सिहाग, संदीप शास्त्री, अनूप जाखड़, जय प्रकाश जांगिड़, प्रकाश जांगिड़, ओमप्रकाश सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles