[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालिक से धोखाधड़ी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:5 महीने से फरार था, ट्रोला और अन्य सामान बेचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मालिक से धोखाधड़ी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:5 महीने से फरार था, ट्रोला और अन्य सामान बेचा

मालिक से धोखाधड़ी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार:5 महीने से फरार था, ट्रोला और अन्य सामान बेचा

खंडेला : सीकर की खंडेला थाना पुलिस ने मालिक से धोखाधड़ी करने के मामले में ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। ड्राइवर ने ट्रक का ट्रोला और अन्य सामान बेच दिया जबकि किश्त बकाया होने पर ट्रक को फाइनेंस कंपनी में जमा करवा दिया। आरोपी पिछले करीब 5 महीने से फरार था।

थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव ने बताया- पुलिस थाने में मोहनलाल जाट ने नवंबर 2024 में मुकदमा दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसके पास 2018 मॉडल का एक टाटा का ट्रक था। ट्रक पर उसने रामजीलाल खैरवा को ड्राइवर रखा हुआ था। 2023 से रामजीलाल ट्रक पर ड्राइवरी का काम कर रहा था। जब दीपावली पर मोहनलाल ने ड्राइवर रामजीलाल को ट्रक घर पर लाने को कहा तो रामजीलाल ने मोहनलाल को कहा कि उसने ट्रक का काम करवाने के लिए शाहपुरा के एक कारखाने में खड़ा किया हुआ है।

पुलिस ने कई जगह दबिश दी

करीब दो से ढाई महीने तक ड्राइवर रामजीलाल ने गुमराह किया। इसके बाद फोन उठाना भी बंद कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की। तब ड्राइवर रामजीलाल लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने तलाश में कई जगह पर दबिश दी। इसके बाद अब खंडेला पुलिस ने ड्राइवर रामजीलाल खैरवा(52) पुत्र पोखरमल जाट निवासी खैरवा की ढाणी तन कल्याणपुरा को अजीतगढ़ में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

ट्रोला और अन्य सामान बेचा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामजीलाल ने मालिक मोहनलाल को अपने विश्वास में ले लिया था। जो पिछले लंबे समय से ट्रक को खुद ही संभालने लगा। जब ट्रक की किश्त बकाया हुई। तब ड्राइवर रामजीलाल ने उसका ट्रोला और अन्य सामान को बेच दिया। जबकि ट्रक फाइनेंस कंपनी को सुपुर्द कर दिया। इस बारे में मालिक मोहनलाल को कोई भी जानकारी नहीं दी। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI राजेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल शीशराम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet