[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के युवाओं ने खेतड़ी तहसील व पंचायत समिति में नहीं जाने की भरी हुंकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के युवाओं ने खेतड़ी तहसील व पंचायत समिति में नहीं जाने की भरी हुंकार

मानोता जाटान के युवाओं ने खेतड़ी तहसील व पंचायत समिति में नहीं जाने की भरी हुंकार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : मानोता जाटान के युवाओं ने रविवार को अटल सेवा केंद्र के सामने इकट्ठे होकर नई पंचायत परिसीमन में खेतड़ी तहसील में शामिल होने के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। युवा नेता विकास के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में युवाओं ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी सूरत में खेतड़ी तहसील में शामिल नहीं होना चाहते।

युवाओं ने कहा कि अगर नीमकाथाना जिला पुनः नवसृजित किया जाता है तो झुंझुनूं के लिए दोबारा संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि अगर चिड़ावा या सिंघाना पंचायत समिति व तहसील से ग्राम पंचायत मानोता जाटान को जोड़ा जाता है तो सभी ग्राम वासियों को खुशी होगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें गुढ़ागौड़जी तहसील से नहीं हटाया जाना चाहिए।

प्रदर्शन में अरविंद कुमार, फैजान खान, देवेंद्र स्वामी, आयुष खान, प्रदीप सिंह, नेकी सिंह, शाहीन अली खान, विकास कुमार, हरीश, करण सिंह, आदिल खान, विजेंद्र, हरि सिंह टेलर, जलदीप कुमार आदि अनेक युवा शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में खेतड़ी तहसील में शामिल होने के विरोध में अपनी आवाज उठाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin