आगामी 22 मई 2025 चूरू को संविधान बचाओ रैली के सम्बन्ध में चूरू विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 19 मई को
आगामी 22 मई 2025 चूरू को संविधान बचाओ रैली के सम्बन्ध में चूरू विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 19 मई को
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया जी के नेतृत्व में 19 मई 2025, सोमवार को मध्यान्ह 11 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक चूरू के शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय, मंडेलिया हाउस में आयोजित होगी।शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में चूरू विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारणी, पूर्व सभापति, निवर्तमान सभापति, पूर्व प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, निवर्तमान पार्षद, पूर्व जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, सरपंच और अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि इस बैठक में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर इसकी सफलता में योगदान करें। बैठक में कांग्रेस पार्टी की आगामी रणनीतियों और कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043612


