[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:24 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:24 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई

चोरी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार:24 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी बरामद, सरदारशहर पुलिस ने की कार्रवाई

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने घर में चोरी के मामले में दो चोरों और एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई और हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह की टीम ने साइबर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा।

मामला 4 मई 2025 को सामने आया, जब वार्ड नंबर 22 के रहने वाले विधाधर सिंह (61) ने अपने घर से नगदी और जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गौरव सिंह(21) और दीपक(25) शामिल हैं।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी का सामान उन्होंने वार्ड नंबर 20 के रहने वाले सुनार बसंत सोनी को बेचा था। पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 24 ग्राम सोना और करीब एक किलो चांदी बरामद की गई।

आरोपी गौरव और दीपक ने क्षेत्र में पांच अन्य चोरियों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। साइबर सेल चूरू के कांस्टेबल रामाकांत ने मामले के तकनीकी विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77