झुंझुनूं-सूरजगढ़ : बेरला का मयंक सिरोवा बना लेफ्टिनेंट
बेरला का मयंक सिरोवा बना लेफ्टिनेंट
झुंझुनूं-सूरजगढ़ : सूरजगढ़ ब्लॉक के गाँव बेरला के निवासी मयंक सिरोवा का भारतीय सेना में सीडीएस परीक्षा के जरिए लेप्टीनेन्ट के पद पर चयन हुआ है। मयंक ने यह उपलब्धि प्रथम प्रयास में ही हासिल की है। मयंक ने सत्र 2022 में ही दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। मयंक के चाचा अध्यापक सुबेसिंह सिरोवा, रिश्तेदार अध्यापक सुरेश पथाना ने बताया कि मयंक को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। एनसीसी में प्रवेश लेकर उच्चतम प्रमाण पत्र हासिल किया। उसने कठोर मेहनत करके यह सफलता पाई है। उसके पिताजी धर्मवीर सिरोवा बांसवाड़ा में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। माता गृहिणी है। दादाजी हरदेवाराम सिरोवा किसान हैं।उसने अपनी सफलता का श्रेय माता सुनीता, पिता धर्मवीर, भाई मनीष एवं पीयुष, दादी भतेरी एवं दोनों चाचाओं को दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044717

