[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालाकाली में भारतीय किसान संघ की नई इकाई बनी:शीशराम जाखड़ अध्यक्ष और मुरलीधर बाजिया बने संरक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

मालाकाली में भारतीय किसान संघ की नई इकाई बनी:शीशराम जाखड़ अध्यक्ष और मुरलीधर बाजिया बने संरक्षक

मालाकाली में भारतीय किसान संघ की नई इकाई बनी:शीशराम जाखड़ अध्यक्ष और मुरलीधर बाजिया बने संरक्षक

रींगस : मालाकाली गांव में मंगलवार को भारतीय किसान संघ की नई ग्राम इकाई का गठन किया गया। तहसील अध्यक्ष गोपीराम निठारवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शीशराम जाखड़ को अध्यक्ष और मुरलीधर बाजिया को संरक्षक नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष और सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी डॉ. ब्रजमोहन सिंह सौंथलिया ने संघ की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक दवाओं का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। इससे जमीन बंजर हो रही है। जैविक खेती से गोसेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही उच्च गुणवत्ता की फसल भी तैयार होगी।

तहसील प्रभारी मुकेश निठारवाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संघ मंत्री सुरेश बाजिया, पर्यावरण प्रमुख मोहनलाल निठारवाल, जैविक प्रमुख हणमान हरितवाल समेत कई पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77