[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 6 खिलाड़ियों का चयन:टीम गया के लिए हुई रवाना, 12 से 14 मई तक होगी प्रतियोगिता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 6 खिलाड़ियों का चयन:टीम गया के लिए हुई रवाना, 12 से 14 मई तक होगी प्रतियोगिता

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 6 खिलाड़ियों का चयन:टीम गया के लिए हुई रवाना, 12 से 14 मई तक होगी प्रतियोगिता

चिड़ावा : राजस्थान थांग-ता संघ के 6 खिलाड़ियों का चयन 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता बिहार के गया जिले में 12 से 14 मई तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश सचिव कोमल कंवर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन 30वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अलवर से भावेश ऐसवाल (फुनाबा अमा -60 किग्रा) और राहुल यादव (फुनाबा अनिशुबा -56 किग्रा) शामिल हैं। लक्की सिंह (फुनाबा अनिशुबा -60 किग्रा), कविता (फुनाबा अनिशुबा -52 किग्रा) तथा निहारिका चौधरी (फुनामा आमा -52 किग्रा) और अंकिता रावत (फूनामा अनिशुबा -56 किग्रा) का चयन हुआ है।

टीम के साथ चार कोच भी जाएंगे। बॉयज टीम के लिए चिड़ावा (झुंझुनू) के उम्मेद सिंह शेखावत और जयपुर के बृजराज सिंह शेखावत को चुना गया है। गर्ल्स टीम के लिए जयपुर की वसुंधरा राठौड़ और अजमेर की अर्पिता रावत कोच होंगी। राजस्थान थांग-ता संघ के पदाधिकारियों ने टीम को रवाना किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत, सूर्यकांत राजपूत, अजय सिंह, राकेश सैनी, मुकेश योगी, ओमप्रकाश, विजितपाल, टीकाराम यादव और गिरिराज सैनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin