[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ा गया ‌ पाकिस्तान पर विजय प्राप्ति के लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ा गया ‌ पाकिस्तान पर विजय प्राप्ति के लिए

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ा गया ‌ पाकिस्तान पर विजय प्राप्ति के लिए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर वार्ड नं. 41 में स्थित कालीमाता मंदिर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के सानिध्य में भारतीय सेना के कुशलक्षेम एवम् पाकिस्तान के साथ चल रही युद्व में विजय प्राप्ति के लिए सामुहित संगीतमय हनुमानचालिसा का पाठ कर देश के सैनिको की विजय की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवम् भारतीय सेना के शौर्य पर प्रत्येक भारतीय को पूर्ण विश्वास है कि भारत इस युद्व में विजय प्राप्त करेगा। उन्होने कहा कि भारत की सेनाऐं विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली सेनाओं में से एक मानी जाती है। हमारे सैनिको का देश के प्रति जो जज्बा है उसी का परिणाम है आज विश्व में भारत की सामरिक ताकत को माना जाता है। उन्होने कहा कि भारत पहले किसी को छेड़ता नही एवम् छेड़ने पर किसी को छोड़ता नही। उन्होने कहा कि हम सब भारतीय देश के लिए समर्पण भाव के साथ कार्य करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि भारत के नतृत्व में विश्व से आतकवाद का समुल नाश होगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र काछवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राकसिया, पूर्व पार्षद नन्दकिशोर मोजासिया, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, कपील चंदेल, किशन किरोड़ीवाल, रमेश पारीक, आकाश सैनी, कुणाल दाधीच, प्रवीण बैद, प्रेमप्रकाश आसोपा, उमेश शर्मा, बंशी बाल्मिकी, प्रहलाद सिकलिगर, कन्हैयालाल सिकलिगर, भीमसेन पहलोड़, महेश दाधीच, रवि दाधीच, नंदू सोसी, लक्ष्मीदेवी, जान्हवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जब कार्यकर्ताओ को हनुमानचालिसा पाठ के बीच भारत पाक के बीच हो रहे युद्वविराम की सूचना मिली तो सभी ने इस बात पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुऐ देश की सेनाओं के शौर्य की प्रशंसा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77