[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

25 साल की महिला की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव,पति महाराष्ट्र में करता है मजदूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

25 साल की महिला की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव,पति महाराष्ट्र में करता है मजदूरी

25 साल की महिला की संदिग्ध मौत:कमरे में फंदे पर लटका मिला शव,पति महाराष्ट्र में करता है मजदूरी

दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ इलाके में 25 साल की महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। महिला का पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। जिसके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मृतक महिला का नाम सरिता(25) उर्फ रिंकू नायक है। जिसका शव ससुराल में कमरे में फंदे पर लटका मिला। ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर दांतारामगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके से FSL टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या होना प्रतीत होता है।

महिला का पति मंगलचंद महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी का काम करता है। महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने महिला की मौत की सूचना पीहर पक्ष को दी। लेकिन वह नहीं आए क्योंकि सरिता ने अपने परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर मंगल के साथ शादी की थी। इसके बाद से ही उसके पीहर के लोगों ने दूरी बना ली थी।

Related Articles