[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनसुनवाई के दौरान ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 83 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी चिकित्सा सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जनसुनवाई के दौरान ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 83 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी चिकित्सा सुविधा

खेतड़ी में जनसुनवाई के दौरान ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 83 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी चिकित्सा सुविधा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : पंचायत समिति परिसर खेतड़ी में जनसुनवाई के दौरान ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर में 83 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान शुगर व ब्लड प्रेशर की बिमारी से ग्रस्त पाए जाने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम मुकेश चौधरी ने फिता काटकर किया। एसडीएम मुकेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर ब्लाक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आमजन की आने वाली शिकायतों का परिक्षण कर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

प्रशासन की ओर से की गई जनसुनवाई के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड संशोधन करवाने, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना का लाभ दिलाने, पेंशन योजना का लाभ दिलाने के मुद्दे सामने आए, जिनका जल्द उपखंड प्रशासन की ओर से निस्तारण करवाया जाएगा।बीसीएमओ डॉ हरीश यादव ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी व कार्य की व्यस्तता के चलते लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। पहले तो बिमारी का पता नहीं लग पाता। इसके बाद जब वह गंभीर होती है तो कुछ लोग नज़र अंदाज़ कर देते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहना चाहिए तथा किसी प्रकार की बिमारी होने पर समय पर उपचार करवाना चाहिए। योग करके शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।

इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार, डॉ अनिल जांगिड़, मुकेश तुंदवाल, नर्सिंग आफिसर पूनम सैनी, एलटी मनोज सैनी, रजत शर्मा, विरेन्द्र सिंह, कोमल, सुमन गुर्जर, कैलाश चंद, संदीप बबेरवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin