[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इण्डाली गाँव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, लाडो गिरिमा को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इण्डाली गाँव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, लाडो गिरिमा को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनोरी

इण्डाली गाँव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश, लाडो गिरिमा को घोड़ी पर बैठाकर निकाली बनोरी

झुंझुनूं : जिले के इण्डाली गाँव में एक अनोखा और प्रेरणादायक आयोजन हुआ, जहां लाडो गिरिमा पुत्री मनोज शर्मा को घोड़ी पर बैठाकर डीजे के साथ धूमधाम से बनोरी निकाली गई। यह आयोजन न केवल एक पारंपरिक समारोह था, बल्कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देने का भी एक प्रयास था।इस अवसर पर मनोज शर्मा एवं मंजू देवी ने बताया कि बेटी को घोड़ी पर बिठाकर बनोरी निकालने का यह आयोजन क्षेत्र की बेटियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस तरह के आयोजन से समाज में बेटियों के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि बेटियां हमारे समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान और महत्व बढ़ाने के लिए हमें निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस तरह के आयोजन से न केवल बेटियों को सम्मान मिलता है, बल्कि समाज में भी एक सकारात्मक संदेश जाता है कि बेटियां भी बेटों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं और उन्हें समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।इस तरह के आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने में मदद मिलेगी। इससे न केवल बेटियों को सम्मान मिलेगा, बल्कि समाज भी प्रगति की ओर बढ़ेगा।

इस अवसर पर परिवार के सदस्य रामअवतार शर्मा, सुमन शर्मा, अलका शर्मा, अरविंद शर्मा, शुभिता शर्मा, राहुल शर्मा, विजयश्री, नव शर्मा,पल्लवी शर्मा,पूजा शर्मा सहित परिवार के सदस्य एव ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin