[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वस्थ जीवनशैली और सतत विकास की दिशा में सिंघानिया विश्वविद्यालय का अनूठा प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

स्वस्थ जीवनशैली और सतत विकास की दिशा में सिंघानिया विश्वविद्यालय का अनूठा प्रयास

ओपन जिम का उद्घाटन और पचेरी के सरकारी स्कूल में सौर पैनल दान के साथ हुआ सम्मान समारोह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयुब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सामाजिक और पर्यावरणीय पहल करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर मुख्य अतिथि सिंघानिया विश्वविद्यालय के चेयरमैन रवि सिंघानिया व सोनल सिंघानिया और अतिविशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह ओपन जिम छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों के लिए खोला गया है, जिससे फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।

सिंघानिया विश्वविद्यालय ने भामाशाह की भूमिका निभाते हुए पं. ताड़केश्वर शर्मा रा. उ. मा . वि. पचेरी बड़ी में लगवाए गए 10 KW ग्रीन एनर्जी सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया, जिससे विद्यालय की ऊर्जा आवश्यकताओं को पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय में चेयरमैन रवि सिंघानिया और उनकी धर्मपत्नी सोनल सिंघानिया और संस्था के प्रतिनिधियों का एक विशेष ‘सम्मान समारोह’आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें ग्रामीण शिक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष और मुख्य वित्त अधिकारी सुनील कुमार सोबती, आस पास के विद्यालयों के प्रधानाचार्य, ग्राम सरपंच सविता बोहरा, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश बोहरा, शिक्षकगण, आसपास के क्षेत्रों के भामाशाह, पत्रकार, विद्यार्थी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे। सभी ने सिंघानिया विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

इनका कहना है 

“विद्यालय को सौर पैनल दान करने की यह पहल ग्रामीण बच्चों को स्वच्छ और सतत ऊर्जा की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। यह संस्थान की नई सोच और नई दिशा का प्रतीक है,जो केवल अकादमिक विकास नहीं बल्कि सामाजिक उत्थान को भी अपना कर्तव्य मानता है। साथ ही मैं हर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, भामाशाहों और संगठनों से आह्वान करता हूं कि वे आगे आएं और संस्थान से जुड़कर समाज की प्रगति में भागीदार बनें।” – रवि सिंघानिया, चेयरमैन, सिंघानिया विश्वविद्यालय

“सिंघानिया विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ने में विश्वास रखती है। आज का दिन इस सोच का जीवंत उदाहरण है। हम भविष्य में भी ऐसी पहलों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।” – डॉ. मनोज कुमार, अध्यक्ष, सिंघानिया विश्वविद्यालय

“सिंघानिया यूनिवर्सिटी हमेशा से ही छात्रों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देती रही है। यह ओपन जिम छात्रों की मानसिक और शारीरिक मजबूती को एक नई दिशा देगा।” – प्रो. पी. एस. जस्सल, कैंपस डायरेक्टर, सिंघानिया विश्वविद्यालय

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin