[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जीणमाता पुलिस ने बाबा गैंग के बदमाश को पकड़ा:1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद, मंदिर के पास खड़ा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जीणमाता पुलिस ने बाबा गैंग के बदमाश को पकड़ा:1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद, मंदिर के पास खड़ा था

जीणमाता पुलिस ने बाबा गैंग के बदमाश को पकड़ा:1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद, मंदिर के पास खड़ा था

सीकर : सीकर की जीणमाता थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके की लोकल गैंग बाबा गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी दलीप सिंह के अनुसार- पुलिस टीम गश्त करते हुए 5 मई को कस्बा जीणमाता,कोछोर,गनोड़ा, रेटा होते हुए दूधवा कोछोर बस स्टैंड पहुंचा। पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रेटा कोछोर सड़क पर बासडी स्टैंड पर बालाजी मंदिर के पास एक युवक खड़ा है। उसके पास अवैध हथियार है, जो वहां किसी का इंतजार कर रहा है।

पुलिस को एक शख्स बैठा मिला। उसने खुद का नाम तौफीक बहलीम पुत्र इस्लाम बहलीम निवासी रैवासा होना बताया। तौफीक ने पुलिस को बताया कि वह बाबा गैंग का सदस्य है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी में हेड कॉन्स्टेबल रामगोपाल, कॉन्स्टेबल रणमल सिंह, गोविंद सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin