शेखावाटी यूनिवर्सिटी, MCA विभाग की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन:कहा- पुस्तकालय में नहीं हैं किताबें, लैब में AC-वाई-फाई खराब; कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
शेखावाटी यूनिवर्सिटी, MCA विभाग की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन:कहा- पुस्तकालय में नहीं हैं किताबें, लैब में AC-वाई-फाई खराब; कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
सीकर : छात्र संगठन SFI ने शेखावाटी विश्वविद्यालय के MCA विभाग में लंबे समय से चल रही समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव किया। SFI इकाई सचिव दिनेश चौधरी के नेतृत्व में छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।
MCA विभाग के छात्र नेता अभिषेक गढ़वाल ने बताया कि पिछले सेमेस्टर से पुस्तकालय में रेफरेंस बुक्स नहीं हैं। लैब में वाई-फाई और एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस शुरू करने और बंद पड़ी प्रिंटर मशीन को चालू करने की मांग की गई है।
SFI कमेटी सदस्य उत्तम ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान SFI इकाई अध्यक्ष रेखा सैनी, राजू बिजारणिया, सुनील, योगेश, यश, दिनेश ढाका सहित MCA विभाग के कई छात्र मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044784

