अंबेडकर ऑडिटोरियम और पार्क के लिए जमीन की मांग:PWD रेस्ट हाउस की जगह पर बनेगा, CM ने की थी घोषणा
अंबेडकर ऑडिटोरियम और पार्क के लिए जमीन की मांग:PWD रेस्ट हाउस की जगह पर बनेगा, CM ने की थी घोषणा
चूरू : चूरू में डॉ. अंबेडकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा से मुलाकात की। समिति के गजानंद खेड़िवाल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम और अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आवंटन की मांग रखी।
21 अप्रैल को पुलिस लाइन मैदान में पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शिरकत की थी। मुख्यमंत्री ने PWD रेस्ट हाउस की खंडहर भूमि को डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम और पार्क के लिए आवंटित करने की घोषणा की थी।
समिति ने कलेक्टर से आग्रह किया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। साथ ही आगामी बजट में ऑडिटोरियम और पार्क के निर्माण के लिए राशि का प्रावधान किया जाए। इस मौके पर सांवरमल गहनोलिया, रामेश्वरलाल धौलपुरिया, केआर पाटवाल और मदनसिंह खरोड़ मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037096


