पलहगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि:मंदिर में मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
पलहगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि:मंदिर में मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
चिड़ावा : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या की घटना से व्यथित अमरसिंहपुरा के नागरिकों ने कल शाम ठाकुरजी मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। स्थानीय नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से इस अपराध में शामिल दोषियों को शीघ्र पकड़ने और कड़ी सजा देने की मांग की। लोगों ने विशेष रूप से दोषियों को फांसी की सजा देने पर जोर दिया। जनसमूह ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता कुलदीप सिंह राठौड़, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, जितेश तुन्दवाल, मोहित, सत्यम, रविंद्र सिंह, मुरारी लाल और देवेंद्र सिंह सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045294

