हनुमानगढ़ के पशु मेले से पशु व्यापारी लापता:30 अप्रैल से नहीं लौटा घर, भाई ने पुलिस ने लगाई गुहार
हनुमानगढ़ के पशु मेले से पशु व्यापारी लापता:30 अप्रैल से नहीं लौटा घर, भाई ने पुलिस ने लगाई गुहार
सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस थाने में एक पशु व्यापारी की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। वार्ड 7 निवासी विनोद कुमार जाट (43) 30 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 बजे हनुमानगढ़ रोड स्थित पशु मेले में गए थे। वह शाम तक घर नहीं लौटे। उनके छोटे भाई रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि विनोद पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। वह हर बुधवार को पशु मेले में जाते हैं। घर में पशुओं का दूध निकालने के समय जब उन्हें फोन किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विनोद की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने गुरुवार शाम को बताया कि पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045311

