[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भगवान परशुराम जयंती पर सादगी से मनाया गया उत्सव, आतंकी हमले के कारण नहीं निकाली शोभायात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भगवान परशुराम जयंती पर सादगी से मनाया गया उत्सव, आतंकी हमले के कारण नहीं निकाली शोभायात्रा

खेतड़ी में भगवान परशुराम जयंती पर सादगी से मनाया गया उत्सव, आतंकी हमले के कारण नहीं निकाली शोभायात्रा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ब्राह्मण समाज भवन में भगवान परशुराम जयंती उत्सव सादगी से मनाया गया। विप्र बंधुओं ने मंगल आरती से कार्यक्रम शुरू किया और भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजा और मंत्रोच्चारण किया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण इस बार शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रम नहीं किए गए।

ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया ने कहा कि भगवान परशुराम ने विष्णु अवतार लेकर सृष्टि की रक्षा की और युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक संतों के योगदान को भी याद किया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम से विश्व कल्याण की कामना की गई और समाज के लोगों को एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा सिहोड़, जितेंद्र शर्मा, अमरचंद शर्मा, पवन शर्मा, वासूदेव तिवाड़ी, नंदकिशोर एव ज्योति भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles