उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया दोरासर स्थित सैन्य शक्ति स्मारक का निरीक्षण
शौर्य उद्यान को आधुनिक वॉर मेमोरियल के रूप में किया जाएगा विकसित : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को झुंझुनूं जिले के दोरासर स्थित सैन्य शक्ति स्मारक का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जिले के वीर शहीदों की अमर गाथा को सहेजने के लिए शौर्य उद्यान को एक आधुनिक वॉर मेमोरियल के रूप में पुनः विकसित किया जाएगा।
दिया कुमारी ने कहा, “झुंझुनूं की धरती वीरों की जन्मभूमि रही है। यहां के शहीदों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर देश का गौरव बढ़ाया है। उनके सम्मान में बनाए गए शौर्य उद्यान को अब अत्याधुनिक सुविधाओं से सजाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।”
इस दौरान झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी मौजूद रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044091


