[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलताना-लोयल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सुलताना-लोयल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी

सुलताना-लोयल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी

सुलताना : सुलताना से लोयल के बीच अधूरी सड़क को पूर्ण करने और बिजली के खंभों को शिट करवाने की मांग को लेकर दिया जा रहा ग्रामीणों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए सुलताना, लोयल, पदमपुरा जाने वाले रास्तों को बंद रखा। जिस कारण इस रोड से आवागमन बाधित रहा। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग ने दो ट्रांसफार्मर और कुछ बिजली के खंभों को शिट किया है। रोड से लगते सभी खंभों को शिट करने और रोड का निर्माण शुरू होने के बाद ही धरना उठाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व उप सरपंच महेंद्र धनखड़, लालचंद, धर्मवीर, धनराज, सोनू, वीरेंद्र, सरवन सिंह, रूपसिंह, चंद्रभान शर्मा, संत कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, सुलतान, राजेंद्र जांगिड़, रोहित, सुरेंद्र, उमेश, सत्यप्रकाश, विनोद, निजीपाल, राजेंद्र, नरेश, आशीष, विनय सिंह, अरुण, विनोद, महेंद्र बलौदा, राजेंद्र बलौदा, नरेंद्र, मनीष सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

इनका कहना है-

सुलताना से लोयल जाने वाली रोड के बीच में लगे दो ट्रांसफार्मर और चार खंभों को शिट कर दिया गया। अन्य खंभों को भी जल्द ही शिट किया जाएगा। -मायालाल कुमावत, एईएन, बिजली निगम सुलताना

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad