[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अपना घर आश्रम में नई व्यवस्था:गर्मी के मौसम में बदला भोजन का समय, फल और छाछ को किया शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में अपना घर आश्रम में नई व्यवस्था:गर्मी के मौसम में बदला भोजन का समय, फल और छाछ को किया शामिल

नीमकाथाना में अपना घर आश्रम में नई व्यवस्था:गर्मी के मौसम में बदला भोजन का समय, फल और छाछ को किया शामिल

नीमकाथाना : नीमकाथाना बाईपास स्थित अपना घर आश्रम में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। आश्रम अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। आश्रम सचिव संदीप चौधरी और वित्त सचिव संजीव मोदी ने बताया कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए आश्रम वासियों के लिए भोजन का समय बदला जाएगा। भोजन में प्रतिदिन फल और छाछ शामिल किए जाएंगे।

आश्रम की बोरिंग में पानी की कमी को देखते हुए बाहर से पानी के टैंकर मंगाए जाएंगे। यह कदम आवासियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने के लिए उठाया गया है। साथ ही कार्यकारिणी की बैठक अब हर महीने आयोजित की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष विष्णु बंसल, गजेंद्र मोदी, सोहन सैनी, अजय सैनी, उमेश शर्मा, सद्दाम हुसैन, गोपाल सैनी और आश्रम मैनेजर विवेक सहित अन्य सेवासाथी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आश्रम के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet