[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैलाश यादव पुनः बने जय किसान आंदोलन राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कैलाश यादव पुनः बने जय किसान आंदोलन राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

कैलाश यादव पुनः बने जय किसान आंदोलन राजस्थान के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

बसावा : बसावा गांव निवासी कैलाश यादव एक बार फिर जय किसान आंदोलन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। यादव लगातार इस पद पर पुनः निर्वाचित होकर संगठन में अपने नेतृत्व की स्वीकार्यता और लोकप्रियता का प्रमाण दे चुके हैं।

उनके नेतृत्व में गठित 19 सदस्यीय टीम के साथ नई प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई है। टीम में विभिन्न अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को स्थान दिया गया है, जो किसान हितों की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • कैलाश यादव – अध्यक्ष
  • राजेंद्र ढोरवाल – उपाध्यक्ष
  • एडवोकेट शंकरलाल यादव – महासचिव
  • हरिराम मील – सचिव
  • वीर चक्र विजेता जयराम सिंह डाबला – कोषाध्यक्ष
  • हनुमान राम चौधरी, नागौर – प्रवक्ता एवं अध्यक्ष, वर्किंग कमेटी

कैलाश यादव ने पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन की प्राथमिकता हमेशा किसानों की आवाज़ को सशक्त करना, उनकी समस्याओं का समाधान निकालना और सरकार तक उनकी बात प्रभावी रूप से पहुँचाना रहेगा।

उन्होंने बताया कि जय किसान आंदोलन आने वाले समय में प्रदेश भर में किसानों के हित में जागरूकता अभियान, जनसंवाद और संघर्ष कार्यक्रमों की नई श्रृंखला शुरू करेगा।

यह नई टीम किसानों के मुद्दों को जोरशोर से उठाने, सरकार की नीतियों की समीक्षा करने और हर स्तर पर किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22