[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली:जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगस

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली:जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली:जान गंवाने वाले लोगों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रींगस : रींगस के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार शाम को पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। श्रद्धांजलि सभा में नगरपालिका उपाध्यक्ष अमित शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक पेमाराम चौधरी, सीसीए शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अजय सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद आतंकवाद विरोधी रैली निकाली गई। रैली नगरपालिका कार्यालय से शुरू होकर सिटी बस स्टैंड, रामानंद पाठशाला मार्ग और चौपड़ बाजार होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची। वहां उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

अंत में दो मिनट का मौन रखकर जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी, डॉ. अजय सक्सेना, जनसेवक रामगोपाल बिंवाल, भाजपा नेता विष्णु चूलेट, सुरेश मील समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22