यादव महासभा युवा मोर्चा में एडवोकेट इंद्राज यादव बने मंत्री:शपथ लेकर संभाला कार्यभार, संगठन और समाज के विकास के लिए काम का लिया संकल्प
यादव महासभा युवा मोर्चा में एडवोकेट इंद्राज यादव बने मंत्री:शपथ लेकर संभाला कार्यभार, संगठन और समाज के विकास के लिए काम का लिया संकल्प
रींगस : अखिल भारतीय यादव महासभा के जयपुर संभाग में संभाग अध्यक्ष बलराम यादव ने एडवोकेट इंद्राज यादव को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री पद पर नियुक्त किया है। इंद्राज यादव पुरा की ढाणी तन कोटड़ी लुहारवास के रहने वाले है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव और संभागाध्यक्ष गंगासहाय यादव के निर्देश पर की गई है।
शुक्रवार को इंद्राज यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर क्षेत्र के यादव समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी। इंद्राज यादव ने संगठन और समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया है। संभाग अध्यक्ष बलराम यादव ने नियुक्ति की जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1692994

