[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नशे से दूर रहे समाज की युवा पीढ़ी-राजेश रक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नशे से दूर रहे समाज की युवा पीढ़ी-राजेश रक्षक

नशे से दूर रहे समाज की युवा पीढ़ी-राजेश रक्षक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सैन जयंती पर चूरू में नई पहल, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, कन्या भू्रण हत्या रोकने व नशे से दूर रहने का किया आह्वान, सैन जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा तीन दिवसीय सैन जयंती महोत्सव में शुक्रवार को सैन मंदिर में सैन जयंती मनायी गयी। सैन महाराज की पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। शुक्रवार को सैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी। सैन सेवा समिति अध्यक्ष राजेश रक्षक ने शोभायात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा भाईजी चोक, पंचमुखी बालाजी मंदिर, मोचीवाड़ा, गढ चैराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चोक से होते हुए वापिस मंदिर प्रांगण पहुंची। सैन जयंती पर लगातार 13 वें साल सैन समाज के श्यामसुंदर नरड़िया को सैनजी महाराज बनाकर बग्गी पर बैठाया गया। उनके साथ नीम नारायण धाम दाउदसर के बालक नाथ महाराज भी विराजमान रहे। शोभायात्रा में महारानी लक्ष्मी बाई, भारत माता, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा, कर्पूरी ठाकुर की मनमोहक झांकी सजायी गयी। जो बाजार में आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

बाजार में व्यापारियों ने जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। चूरू में सैन जयंती पर इस बार नई पहल की गयी हैं। समाज अध्यक्ष राजेश रक्षक ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व कन्या भू्रण रोकने का आह्वान किया और समाज के लोगों को शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि नशाखोरी के चलते आज हम पतन की ओर बढ़ रहे हैं। हमें इससे दूर रहना चाहिए। इससे पहले गुरूवार को मंदिर प्रांगण में मेहन्दी व चित्रकला प्रतियोगिता हुईा। रात्रि को सैन जी महाराज का विशाल जागरण लगाया गया। शुक्रवार शाम मंदिर में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। इसके अलावा सैन समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया जायेगा। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष गोपाल कालोया, मंत्री अशोक तंवर, रामरतन चोहान, श्यामसुंदर नरिड़या, निर्मल भाटी, नरेन्द्र भाटी आदि मौजूद थे। पंडित सुमित व्यास ने सैनजी महाराज की पूजा अर्चना करवायी।

Related Articles