खेतड़ी में स्टेट हाईवे निर्माण में लापरवाही:दोनों तरफ से सड़क तोड़ी, टाउनशिप का रास्ता बंद, भैरव घाटी में 2 घंटे तक लगा जाम
खेतड़ी में स्टेट हाईवे निर्माण में लापरवाही:दोनों तरफ से सड़क तोड़ी, टाउनशिप का रास्ता बंद, भैरव घाटी में 2 घंटे तक लगा जाम
खेतड़ीनगर : खेतड़ी से सिंघाना तक स्टेट हाईवे 13 के निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने नियमों के विपरीत दोनों तरफ से सड़क तोड़ दी है। इससे भैरव घाटी में टाउनशिप का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।
खेतड़ी से नीमकाथाना तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नानूवाली बावड़ी से सिंघाना तक कार्य चल रहा है। नियम के अनुसार ठेका कंपनी को एक तरफ निर्माण कार्य करते हुए दूसरी तरफ से वाहनों का आवागमन जारी रखना था। लेकिन कंपनी ने दोनों तरफ से सड़क तोड़ दी।

खेतड़ी के खनन क्षेत्र से डंपरों का अधिक आवागमन होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। सुबह करीब 4 बजे भैरव घाटी के पास आमने-सामने से वाहन आने से जाम लग गया। जयपुर, नीमकाथाना, सिंघाना जाने वाले लोगों को 2 घंटे तक जाम में फंसना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों को साइड में करवाकर जाम खुला।
स्थानीय निवासी हसरत हुसैन और शीशराम ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044011


