भैसावता कलां में रास्ते से हटाया अतिक्रमण:ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
भैसावता कलां में रास्ते से हटाया अतिक्रमण:ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई, दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति के भैसावता कलां में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य सड़क से किरोड़ी जोहड़ी तक जाने वाले आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाया गया। नायब तहसीलदार सत्यनारायण सेन ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। बुहाना तहसीलदार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाया। कुछ लोगों ने इस रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया था। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गाड़ाखेड़ा, भैसावता खुर्द, घरड़ाना खुर्द और मोई सद्दा के पटवारी-गिरदावर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के खेतों की सीमाओं को नापकर रास्ते का सीमांकन किया। जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। हालांकि, अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045165


