[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नालपुर में बाबा रामदेव मेले का आगाज:201 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, कल होगा कुश्ती दंगल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नालपुर में बाबा रामदेव मेले का आगाज:201 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, कल होगा कुश्ती दंगल

नालपुर में बाबा रामदेव मेले का आगाज:201 श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, कल होगा कुश्ती दंगल

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नालपुर में दो दिवसीय बाबा रामदेव मेले की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को मेले की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यात्रा में महिलाएं और पुरुष मिलकर कुल 201 श्रद्धालु शामिल हुए। मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश खोवाल ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में निशान चढ़ाकर धोक लगाई। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

शाम को मंदिर परिसर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। इसमें लोक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। सुरेश खोवाल ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन से ग्रामीणों की आस्था को बल मिलेगा। साथ ही युवाओं को सनातन धर्म की जानकारी मिलेगी। बुधवार को मेले में कुश्ती दंगल होगा। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में राजेश कुमार, विष्णु कुमार, सांवलराम, सत्येंद्र चौधरी, माडूराम, ओमप्रकाश, विनोद कुमार, सरजीत, अनिल कुमार, अजयपाल और योगेन्द्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin