[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एम के एम पब्लिक स्कूल खेतड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एम के एम पब्लिक स्कूल खेतड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन हुआ

एम के एम पब्लिक स्कूल खेतड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन हुआ

खेतड़ी : मंगलवार को खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एम के एम पब्लिक स्कूल खेतड़ी में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सत्यवान अतिरिक्त वन अधिकारी रहे विशिष्ट अतिथि रणजीत सिंह वन अधिकारी खेतड़ी, डॉ सुरेन्द बेरबा व डॉ सुनील सैनी रहे व अध्यक्षता संस्था प्रधान डॉ मोहित सक्सेना ने की इस अवसर पर विद्यालय में समूहों के द्वारा पौधारोपण किया गया व उनकी नियमित देखभाल की शपथ ली गई। पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम मे पोस्टर, प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गये।

इसमें अतिरिक्त वन अधिकारी ने अपने उध्बोधन में कहा कि “यदि बच्चो द्वारा निरन्तर इस तरह की गतिविधियों को किया जायेगा तो निश्चित ही पृथ्वी को बचाया जा सकता है आज पृथ्वी पर सब से बड़ा खतरा बढ़ता प्रदूषण व सिंगल यूज प्लास्टिक है” संस्था प्रधान में अपने उध्बोधन में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया व पृथ्वी को बचाने के लिए सकारात्मक कदम बढ़ाने की अपील की उन्होंने वर्तमान समय में प्रदूषण की बढ़ती मात्रा को नियंत्रित करने पर जोर दिया ।

इस कार्यक्रम में प्राचार्य रणवीर सिंह, मनोज सैनी, महेन्द कुमार, दिनेश कुमार, मनीषा कुमावत, मनीष कुमार, हिमांशु कुमावत, रीना सैनी, मनीषा देवी, छवि, जया व अनिता सोनी सहित स्टाफ मोजुद रहा ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22