[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरगोठ में ट्रैक्टर ड्राइवर और साथी को बंधक बनाकर पीटा:ट्रैक्टर की टक्कर से ढाबे का पोल टूटने पर की मारपीट, तीन गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

सरगोठ में ट्रैक्टर ड्राइवर और साथी को बंधक बनाकर पीटा:ट्रैक्टर की टक्कर से ढाबे का पोल टूटने पर की मारपीट, तीन गिरफ्तार

सरगोठ में ट्रैक्टर ड्राइवर और साथी को बंधक बनाकर पीटा:ट्रैक्टर की टक्कर से ढाबे का पोल टूटने पर की मारपीट, तीन गिरफ्तार

रींगस : रींगस में चारे से भरे ट्रैक्टर से ढाबे का पोल टूट गया। इस पर ढाबा संचालकों ने ट्रैक्टर ड्राइवर और उसके साथी को बंधक बनाकर मारपीट की। मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित सरगोठ के खंडेलवाल ढाबे के सामने सोमवार रात का है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक गगनदीप और जगपाल सिंह पंजाब से चारा लेकर चौमू की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रैक्टर में तकनीकी खराबी हो गई। जिससे ट्रैक्टर ढाबे के पोल से टकरा गया। इस पर गुस्साए ढाबा संचालक महेंद्र सिंह, उसके पार्टनर धर्मेंद्र और कर्मचारी अनिल कुमार ने गगनदीप और जगपाल सिंह को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर सरियों से उनकी पिटाई की। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों बंधकों को छुड़ाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ट्रैक्टर चालक और उसके साथी की तरफ से मुकदमा दर्ज होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22