[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

सीकर : सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने तीन दिवसीय शेखावाटी दौरे के अंतिम दिन सीकर जिले के दांतारामगढ़ के गांव प्रेमपुरा (डांसरोली) में स्व. ईश्वर राम हिंडाला की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम शाम करीब 5 बजे हेलिकॉप्टर से झुंझुनूं के मलसीसर से पहुंचे। सीएम ने समारोह में हिंडाला की पत्नी पार्वती देवी का सम्मान किया। स्व. हिंडाला के पुत्र नेमाराम हिंडाला ने मुख्यमंत्री का साफा और शॉल पहनाकर स्वागत किया।

सीएम ने अपने संबोधन में स्व. ईश्वर राम हिंडाला की गोसेवा और सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- हिंडाला ने कामधेनु गोशाला की स्थापना कर गौ माता की सेवा की और सरकारी स्कूलों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उनकी प्रतिमा का अनावरण मेरे लिए गर्व का क्षण है। सीएम ने शेखावाटी को किसानों और जवानों की धरती बताते हुए कहा- किसान देश और राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। हमारी सरकार MSP पर फसल खरीद रही है, जो देश में सर्वोच्च दरों पर हो रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना, उपलब्धियां गिनाईं

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा- कांग्रेस ने यमुना जल समझौते पर कभी ध्यान नहीं दिया। अब वे चुनाव में बड़ी-बड़ी बातें करेंगे। पूर्ववर्ती सरकार के समय हुए पेपर लीक की आलोचना की और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 16 महीनों में 16 भर्ती परीक्षाएं हुईं, एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। हमने 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए।

भैरोंसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि दी

सीएम ने दांतारामगढ़ के खाचरियावास निवासी पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को याद करते हुए उनके कार्यों को नमन किया। इस दौरान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्कूल और गौशालाओं के लिए सहायता राशि का चेक भी भेंट किया गया। समारोह में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, धोद विधायक गोरधन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, जयपुर के हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सीआर चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा नेता गजानंद कुमावत सहित कई भाजपा नेता और साधु-संत उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22