[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यूथ कांग्रेस के 8 नेता पुलिस हिरासत में:सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की थी योजना, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यूथ कांग्रेस के 8 नेता पुलिस हिरासत में:सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की थी योजना, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक

यूथ कांग्रेस के 8 नेता पुलिस हिरासत में:सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की थी योजना, कांग्रेस ने कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन से पहले पुलिस ने सोमवार को यूथ कांग्रेस के 8 नेताओं को हिरासत में ले लिया। यूथ कांग्रेस की योजना सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की थी। पुलिस ने जैन श्वेतांबर स्कूल के पास सादा वर्दी में पहुंचकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सोयल खान डीके, बीकानेर प्रभारी एडवोकेट सद्दाम हुसैन और जिला प्रभारी जय दत्त जांगिड़ समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया।

एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने बताया कि वे कई मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। इनमें नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं का नियम विरुद्ध परिसीमन, सीकर संभाग की बहाली, अग्रसेन नगर ओवरब्रिज और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई शामिल थी।

पुलिस ने युवा कांग्रेस मंडल महामंत्री याकूब सहित सभी नेताओं को नजरबंद कर दिया। एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास बताया। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन गिरफ्तार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करे और उनका उत्पीड़न बंद करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin