[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में ब्लॉक निष्पादक समिति की बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समीक्षा हुई, स्कूलों में प्रवेशोत्सव पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में ब्लॉक निष्पादक समिति की बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समीक्षा हुई, स्कूलों में प्रवेशोत्सव पर की चर्चा

नीमकाथाना में ब्लॉक निष्पादक समिति की बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों की समीक्षा हुई, स्कूलों में प्रवेशोत्सव पर की चर्चा

नीमकाथाना : नीमकाथाना में ब्लॉक निष्पादक समिति की मासिक बैठक एडीएम कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने की। सीबीईओ विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई। इनमें ब्लॉक रैंकिंग, विद्यार्थियों की उपस्थिति और एमएसआरए आंकलन-21 शामिल हैं। अपार आईडी की प्रगति और यूडाईस पोर्टल पर सूचना की समीक्षा की गई।

प्रवेशोत्सव अभियान और मौखिक पठन प्रवाह कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। बैठक में जनाधार प्रमाणीकरण और जल जीवन मिशन के तहत विद्यालयों में नल कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पानी की टंकी का रखरखाव, पिंक व ब्लू टैबलेट वितरण की प्रगति और ज्ञान संकल्प पोर्टल की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। वार्षिक परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin