[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 को पिलानी में:यमुना जल समझौते पर होगी समीक्षा बैठक, उत्सव मैदान में होगी जनसभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 को पिलानी में:यमुना जल समझौते पर होगी समीक्षा बैठक, उत्सव मैदान में होगी जनसभा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 को पिलानी में:यमुना जल समझौते पर होगी समीक्षा बैठक, उत्सव मैदान में होगी जनसभा

पिलानी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 अप्रैल को पिलानी का दौरा करेंगे। इस दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा र्यकर्ताओं की एक बैठक गुलाबराय स्मृति भवन गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, देव नारायण बोर्ड चेयरमैन ओमप्रकाश बढ़ाना, भाजपा नेता राजेश दहिया, चिड़ावा प्रधान रोहिताश्व धांगड़, योगेन्द्र मिश्रा सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट में जिले को 5 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। मुख्यमंत्री जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पिलानी में रात्रि विश्राम के दौरान 21 अप्रैल को सुबह राजस्थान और हरियाणा सरकार के अधिकारियों के साथ यमुना जल समझौते की समीक्षा बैठक लेंगे।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4 बजे उत्सव मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री व अन्य वीआईपी मेहमानों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी-पिलानी) के गेस्टहाऊस में रहेगी।

क्षेत्र में जल संकट को देखते हुए कुम्भाराम लिफ्ट कैनाल से पिलानी को जल्द पानी उपलब्ध करवाने का ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मंडल अध्यक्ष शेखावत ने बताया कि कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में मुरली मनोहर शर्मा, डॉ आरपी पारीक, नरेन्द्र सिंह राठौड़, विजय हलवाई, सरोज श्योराण, मधुसूदन मालानी, निशांत पापटान, गोविन्द सारवान, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप शर्मा, सत्यवीर सिंह, प्रदीप योगी, सोमवीर नेहरा, विक्रम सिंह शेखावत, ओमप्रकाश सैनी, मोहित सैनी, मनोज कुमार डाबड़ीवाल, पवन कुमार, महेन्द्र सिंह राठौड़, सिकंदर देवना, लक्ष्मीकांत, प्रदीप सैनी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22