राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने परिंडे बांधने का अभियान चलाया
राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने परिंडे बांधने का अभियान चलाया
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने अत्यधिक गर्मी के मौसम में बैजूबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की जिला संयोजक संतोष चौधरी लालपुरिया ने बताया कि महासंघ की महिला पदाधिकारियों की तरफ से एक महिने तक परिंडा अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, सलाहकार सुमन रायल कटेवा, सचिव विमला नूनिया ने शहर में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुकेश देवी, दयाकौर, रेखा, विनोद देवी, सुलेखा, रितू चौधरी, सरोज बाला एवं कमला देवी ने पक्षियों के परिंडे बांधने में योगदान दिया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034180


