[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सोते हुए परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल; एक महिला की हालत नाजुक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सोते हुए परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल; एक महिला की हालत नाजुक

झुंझुनूं में सोते हुए परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:चार लोग हुए गंभीर रूप से घायल; एक महिला की हालत नाजुक

गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं जिले के गुढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सीथल गांव में रविवार रात कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर सो रहे परिवार पर लाठी-डंडे बरसा दिए। अचानक हुए हमले से परिवार के सदस्य घायल हो गए। हमले में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, एक महिला की हालत चिंताजनक है।

जानकारी के अनुसार- हमला रात 9 बजे हुआ। पीड़ित परिवार घर में आराम कर रहा था। हमलावरों ने अचानक घर में घुसकर सोते हुए लोगों पर हमला किया। काली देवी नामक महिला की हालत गंभीर है। उन्हें तत्काल गुढ़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।

सीसीटीवी कैमरे कैद हुई घटना

इस वारदात की पूरी फुटेज घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फुटेज से हमले की पुष्टि होती है और हमलावरों की कुछ झलक भी दिखाई देती है। पुलिस के लिए यह सीसीटीवी फुटेज जांच के अपने कब्जे ले लिए है।

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई शिकायत, 25 लोगों पर आरोप

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत गुढ़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में चार लोगों – रवि, राजकुमार, सतीश और ममता – को नामजद किया गया है। इसके अतिरिक्त, 21 अन्य अज्ञात लोगों सहित कुल 25 लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिन पर हमले में शामिल होने या सहयोग करने का आरोप है।

आरोपियों की तलाश जारी

गुढ़ा थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे बाकी हमलावरों की पहचान भी की जा सके। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet