मेडिकल कॉलेज में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन:राठौड़ बोले- संविधान से मिलता है अधिकारों का ज्ञान, डॉक्टर्स गरीबों की सेवा करें
मेडिकल कॉलेज में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन:राठौड़ बोले- संविधान से मिलता है अधिकारों का ज्ञान, डॉक्टर्स गरीबों की सेवा करें
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के पंडित दीनदयाल मेडिकल कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मुख्य अतिथि थे। राठौड़ ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब को याद करने का यह दिन गौरव का है। उन्होंने डॉक्टर्स से आग्रह किया कि वे गरीबों को गणेश मानकर उनकी सेवा करें। उन्होंने डॉ. पुकार के नेतृत्व में चल रहे मेडिकल कॉलेज और डीबी अस्पताल के कार्यों की सराहना की।
विधायक हरलाल सहारण ने अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फूले और महात्मा गौतम बुद्ध के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए और पुष्प अर्पित किए। समारोह में अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, एमआरएस इंचार्ज ताराचंद मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मेडिकल कॉलेज की ओर से सभी अतिथियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039674


